नहीं रहीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज निधन हो गया

नहीं रहीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

मुंबई: सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज निधन हो गया. पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की है.

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया, मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे कासा ग्रांडे, लोअर परेल (जहां वह रहती थीं) में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा

आशा भोषले के निधन पर डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया, “यह बहुत दुखद है कि आशा भोसले जी का आज निधन हो गया। उन्हें कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ।

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके "दम मारो दम", "पिया तू अब तो आजा" और "चुरा लिया है तुमने" जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था। आशा भोसले ने 14 से अधिक भाषाओं में गाने गाए थे।

आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।