मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3 लाख 40 हजार से अधिक लाभान्वितों के बैंक खाते में भेजी गई अप्रैल माह की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपये की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रथम चरण में जिले में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3 लाख 40 हजार से अधिक लाभान्वितों के बैंक खाते में भेजी गई अप्रैल माह की सम्मान राशि
Image Slider
Image Slider
Image Slider

RANCHI : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपये की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रथम चरण में जिले में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।  

जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। 

जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अप्रैल माह की सम्मान राशि (2500) रुपये उनके खाते में हस्तांतरित की गयी है। 

1. अनगड़ा - 14022

2. बेड़ो - 16874

3. बुण्डू - 7385

4. बुढ़मू - 14812

5. चान्हो - 16525

6. ईटकी - 8554

7. कांके - 28432

8. खलारी - 7631

9. लापुंग - 8770

10. माण्डर - 19941

11. नगड़ी - 15140

12. नामकुम - 14436

13. ओरमांझी - 16560

14. राहे - 8154

15. रातू - 15002

16. सिल्ली - 17745

17. सोनाहातू - 11236

18. तमाड़ - 15387

19. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 13575

20. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 10030

21. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 16376

22. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 25634

23. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 997

24. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 6689

25. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) - 7086

26. बुण्डू नगर पंचायत -  3070