बिहार में 250 जवानों को खाने में खिलाया सल्फास..? मच गया हड़कंप, किस पर लगा बड़ा आरोप...

बिहार के सुपौल से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की 12वीं एवं 15वीं बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 250 जवानों की तबीयत फूड प्वॉइजनिंग के कारण रविवार को बिगड़ गई

बिहार में 250 जवानों को खाने में खिलाया सल्फास..? मच गया हड़कंप, किस पर लगा बड़ा आरोप...
Image Slider
Image Slider
Image Slider

SUPAUL: बिहार के सुपौल से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की 12वीं एवं 15वीं बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 250 जवानों की तबीयत फूड प्वॉइजनिंग के कारण रविवार को बिगड़ गई। जवानों ने आरोप लगाया कि उन्हें खाना बनाने की जगह पर सल्फास की पुड़िया मिली। जवानों ने लगातार खराब खाना देने का भी आरोप लगाया है।

जवानों का आरोप है कि उन्हें दिया गया खाना खराब था और उन्हें रसोई में सल्फास की पुड़िया भी मिली। रविवार दोपहर को खाना खाने के बाद जवानों की तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। रात 10 बजे तक लगभग 250 जवान वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार भी अस्पताल पहुंचे। वहीं  प्रशिक्षु जवान मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान लगातार खराब खाना दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जवान कई बार इसका विरोध भी कर चुके थे। मुकेश ने बताया कि रविवार को जब जवानों की तबियत बिगड़ी और वो रसोई में गए तो उन्हें वहां सल्फास की पुड़िया मिली।