पटना: भाभी ने खाना नहीं दिया तो देवर ने खांटी से पीट-पीटकर कर दी हत्या।

बिहार में पटना जिले के पुनपुन से एक शख्स ने छोटी सी बात के लिए अपनी भाभी की हत्या कर दी।

1.

Nbc24 desk:- बिहार में पटना जिले के पुनपुन से एक शख्स ने छोटी सी बात के लिए अपनी भाभी की हत्या कर दी। वारदात गौरचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव की है। देवर जब खेत से काम करके घर लौटा तो उसने अपनी भाभी से खाना मांगा। भाभी ने व्यस्तता के चलते उसे खुद से ही खाना लेने की बात कह दी। इस पर देवर आग बबूला हो गया। उसने आव न ताव देखा लोहे की खांटी से अपनी भाभी पर ही हमला कर दिया। वही महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 

वही आरोपी राजकुमार वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है। मृतका संजू देवी (45) के दूसरे देवर ने राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया की उसकी भाभी संजू देवी घर में खाना बना रही थी।  तभी उसका भाई राजकुमार खेत से काम करके घर पंहुचा। उसने भाभी से खाना मांगा लेकिन भाभी ने खाना देने से इंकार कर दिया और राजकुमार से कहा की वह खुद से खाना लेकर खा लें। 

इसी बात पर राजकुमार को गुस्सा आ गया। उसने घर में रखे लोहे की खांटी से पीट-पीटकर संजू देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोने की आवाज़ सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग दौड़कर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। 

Image Slider
Image Slider
Image Slider