सीएम सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार होंगे शामिल, तेजस्वी भी हो सकते है शामिल

कर्नाटक के नए सीएम सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होने कर्नाटक जाएंगे। उनकी पार्टी JDU ने इस बात की पुष्टि कर दी है। शपथ ग्रहण में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है।

सीएम सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार होंगे शामिल, तेजस्वी भी हो सकते है शामिल

सीएम सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार होंगे शामिल, तेजस्वी भी हो सकते है शामिल

NBC 24 DESK - कर्नाटक के नए सीएम सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होने कर्नाटक जाएंगे। उनकी पार्टी JDU ने इस बात की पुष्टि कर दी है। शपथ ग्रहण में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 मई को शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को यह जानकारी जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दी। इससे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार गठन की प्रक्रिया के तहत सिद्धरमैया को अगला मुख्यमंत्री और पार्टी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री घोषित किया। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है। कर्नाटक में भाजपा को हराकर रतलब है कि कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों की एकता का यह शपथ ग्रहण समारोह शक्ति प्रदर्शन भी हो सकता है। सरकार बनाने के बाद से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ विपक्षी एकजुटता की मुहिम में लगे हैं। इसी मुहिम में उनका सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण में जाना इसका हिस्सा माना जा रहा है। वहीं कई प्रमुख विपक्षी नेता कर्नाटक में 20 मई को होने वाले कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनके साथ उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी शपथ लेंगे। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और साथ ही कुछ अन्य विपक्षी नेताओं को आमंत्रित भी किया गया है। इन नेताओं को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आमंत्रित किया है।