नीतीश सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्री बदले, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत किसको मिला कहां का प्रभार..?
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को बदल दिया है। दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार कैबिनेट के मंत्रियों को नए जिलों का प्रभार दिया गया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है।

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को बदल दिया है। दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार कैबिनेट के मंत्रियों को नए जिलों का प्रभार दिया गया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है। इन मंत्रियों को अगले आदेश तक अपने-अपने जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्व्यन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना, विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया, नालंदा, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वैशाली, डॉ. प्रेम कुमार को कैमूर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार श्रवण कुमार को समस्तीपुर, मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सिवान, मंगल पांडेय को दरभंगा, नीरज कुमार सिंह को कटिहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी, जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया, नितिन नवीन को बक्सर, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला मंडल को लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिम चम्पारण, हरी सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, जयंस राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को भोजपुर, सुरेंद्र मेहता को बांका, संतोष कुमार सिंह को भागलपुर, संजय सरावगी को बेगूसराय, डॉ. सुनील कुमार को गया, जिवेश कुमार को नवादा, राजू कुमार सिंह को शेखपुरा, मोतीलाल प्रसाद को शिवहर का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही, विजय कुमार गंडल को सहरसा, कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।