नीतीश कैबिनेट का आज शाम विस्तार, कुल 21 मंत्री लेंगे शपथ, किसका-किसका नाम शामिल..? देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज यानि शुक्रवार(15 मार्च) को विस्तार होने जा रहा है। आज शाम 6.30 बजे कुल 21 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। बीजेपी से कैबिनेट में शामिल होने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट में रेणु देवी, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा...

नीतीश कैबिनेट का आज शाम विस्तार, कुल 21 मंत्री लेंगे शपथ, किसका-किसका नाम शामिल..? देखें पूरी लिस्ट

PATNA: बिहार में 28 जनवरी को नीतीश कुमार के पलटी मारने और 9 वीं बार उनके शपथ लेने के बाद से ही राज्य में कैबिनेट विस्तार लटका हुआ था। जिसको लेकर विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर हमला कसने के साथ-साथ लगातार तंज कस रही थी। विपक्ष में बैठे तेजस्वी यादव समेत उनके पिता लालू यादव ने तो नीतीश कैबिनेट के विस्तार नहीं होने की गारंटी तक दे डाल रहे थे। हालांकि, काफी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज यानि शुक्रवार(15 मार्च) को विस्तार होने जा रहा है। आज शाम 6.30 बजे कुल 21 मंत्री शपथ लेने वाले हैं।

बीजेपी से कैबिनेट में शामिल होने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट में रेणु देवी, मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, नितीन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेन्द्र मेहता का नाम शामिल है।

वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से बिहार कैबिनेट में शामिल होने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट में अशोक चौधरी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, जयंत राज, सुनील कुमार, जमा खान, शीला मंडल, रत्नेश सदा, मदन सहनी का नाम शामिल है।

पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट