समस्तीपुर में ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, छठ के बाद लड़की होने वाली थी शादी..

समस्तीपुर के मभद्र और हायाघाट रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना धनहर रेलवे गुमटी के पास की है। शुक्रवार प्रेमी जोड़े की क्षत-विक्षत शव पटरी के पास ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट चुकी है।

समस्तीपुर में ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, छठ के बाद लड़की होने वाली थी शादी..

SAMASTIPUR: जिले के रामभद्र और हायाघाट रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना धनहर रेलवे गुमटी के पास की है। शुक्रवार प्रेमी जोड़े की क्षत-विक्षत शव पटरी के पास ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट चुकी है।

मृतकों की पहचान

मृतक प्रेमी जोड़े की पहचान समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के कपरपट्टी गांव के रहने वाले के रुप में हुई है। मृतक लड़की गांव के ही बटून राय की 18 वर्ष पुत्री भोली कुमारी वहीं, मृतक लड़के की पहचान 20 वर्षीय पवन राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।

लड़की की होनी थी शादी

मिला जानकारी के अनुसार भोली की शादी छठ के बाद होनी थी। इसी वजह से प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दी है। हालांकि परिवार के लोग इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, गांव के लोगों का बताना है कि दोनों में बचपन से ही प्यार था। इस बीच लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने दरभंगा में तय कर दी थी। छठ बाद तिलक व शादी समारोह का आयोजन था। वहीं, लड़की इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। परिवार के लोग गांव में ही शादी को लेकर राजी नहीं थे।

गुरुवार की रात से दोनों लापता थे

परिवार के लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की आसपास के ही रहने वाले हैं। दोनों गुरुवार की रात लगभग 10  बजे से अचानक घर से लापता थे। परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह लोगों को जानकारी मिली कि धनहर रेलवे गुमटी के पास दोनों का शव पड़ा हुआ है। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह उन्हीं का पुत्र और पुत्री है।

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने प्रेमी जोड़े के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिक दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।