छठी मईया के बाद बिहार की राजनीति में दुर्गा माता की एंट्री, अमित शाह की गुहार पर अशोक चौधरी ने मां दुर्गा से की ऐसी प्रार्थना

अमित शाह ने मुजफ्फपुर की धरती से लालू यादव और नीतीश कुमार, दोनों को इतिहास खंगाला। जिसके बाद नीतीश के खास और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी लालू-नीतीश का बचाव करने मैदान में उतरे हैं।

छठी मईया के बाद बिहार की राजनीति में दुर्गा माता की एंट्री, अमित शाह की गुहार पर अशोक चौधरी ने मां दुर्गा से की ऐसी प्रार्थना
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर वोट की जोड़-तोड़ की राजनीति शुरु हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से वोटरों को रिझाने का काम कर रहीं हैं। रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार वासियों को एडवांस में छठ महापर्व की बधाई दी है। इसके साथ-साथ ही उन्होंने कहा कि हे छठी मईया, बिहार को जंगलराज और पलटू राम से इसबार मुक्ति दिलाईए। अमित शाह ने मुजफ्फपुर की धरती से लालू यादव और नीतीश कुमार, दोनों को इतिहास खंगाला। जिसके बाद नीतीश के खास और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी लालू-नीतीश का बचाव करने मैदान में उतरे हैं।

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने अमित शाह पर बड़ा हमला करते हुए करते हुए कहा कि हम दुर्गा माता से प्रार्थना करते हैं कि उनको समाप्त कर दें। जिस तरीके से माता रानी ने महिषासुर का वध किया इस तरीके से इन सब लोगों का कल्याण कर दें। इशारे में उन्होंने बीजेपी नेताओं को राक्षस बताया दिया और उनके कल्याण के लिए दुर्गा माता से प्रार्थना की।

वहीं पिछले 10 महीने में पांचवीं बार अमित शाह के बिहार आने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी बहुत कमजोर हो गई है। पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसीलिए बड़े नेता बार-बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। लेकिन, उनके मेहनत का कोई नतीजा निकलने वाला नहीं है। जेडीयू नेता ने दावा किया कि अगले चुनाव में बिहार में बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा। जनता बीजेपी को नकार चुकी है।

पटना से डेस्क की रिपोर्ट