अपने शिक्षक के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुखी, कहा-हमेशा बच्चों को पढ़ाई के लिए करते थे प्रोत्साहित

अपने शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि नंदकिशोर प्रसाद सिंह जी बख्तियारपुर के श्री गणेश हाई स्कूल में मेरे विज्ञान विषय के शिक्षक रहे थे। वे पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे।

अपने शिक्षक के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुखी, कहा-हमेशा बच्चों को पढ़ाई के लिए करते थे प्रोत्साहित

Patna : अपने शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि नंदकिशोर प्रसाद सिंह जी बख्तियारपुर के श्री गणेश हाई स्कूल में मेरे विज्ञान विषय के शिक्षक रहे थे। वे पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे।

 कुछ दिन पूर्व समस्तीपुर जिले के कमला गांव जाकर मैंने उनका हालचाल जाना था। वे हमेशा बच्चों को पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित करते रहते थे। वे अनुशासनप्रिय और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से मुझे व्यक्गित रूप से क्षति हुई है। नंदकिशोर प्रसाद सिंह जी के निधन से शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने पटना के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरिहर नाथ दिवाकर की धर्मपत्नी मालती दिवाकर के निधन पर भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मालती दिवाकर बहुत ही नेक दिल, धार्मिक और सरल हृदय की महिला थीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।