मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा 6 लेन गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेरपुर में स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा 6 लेन गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेरपुर में स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

यह पुल पटना जिला के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा तक जाता है। इस पुल की लम्बाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा। पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस 6 लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जेपी गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहा है।

यह 6 लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा। इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।