बेगूसराय में पकड़ौआ शादी का खूनी अंत, दूल्हे ने दूल्हन समेत ससुर, साले की गोली मारकर की हत्या

बिहार के बेगूसराय से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पकड़ौआ शादी का खूनी अंत देखने को मिला है। जिला के साहेबपुर कमाल इलाके में दो साल पहले एक जबरिया शादी हुई थी। जिसके दो साल बीत जाने के बाद अब लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि लड़के की दूसरी शादी कराई जा रही है

बेगूसराय में पकड़ौआ शादी का खूनी अंत, दूल्हे ने दूल्हन समेत ससुर, साले की गोली मारकर की हत्या

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पकड़ौआ शादी का खूनी अंत देखने को मिला है। जिला के साहेबपुर कमाल इलाके में दो साल पहले एक जबरिया शादी हुई थी। जिसके दो साल बीत जाने के बाद अब लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि लड़के की दूसरी शादी कराई जा रही है, तो आनन-फानन में लड़की के अपने बेटे और दूल्हन के साथ उसके ससुराल पहुंचे तो गुस्से में तमतमाए दूल्हे ने दरवाजे पर ही गोली मार दी। जिसके बाद लड़की पक्ष के घर में कोहराम मच गया।

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर गांव में शनिवार की देर शाम ससुराल वालों ने विवाहिता को ससुराल पहुंचाने गये पिता और भाई समेत विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, उनके बेटे राजेश कुमार और 22 वर्षीय बेटी नीलू कुमारी के रूप में की गई है। ग्रामीणों और मृतक के गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले नीलू की शादी गोविंदपुर गांव के निवासी संजय यादव के पुत्र हिमांशु उर्फ मान सिंह से हुई थी। बताया गया कि शादी पकड़ौआ थी।

शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को ससुराल हीं ले जा रहे थे। मृतका के ससुराल वाले उसे नहीं रखना चाहते थे। चर्चा है कि ससुराल वाले हिमांशु की शादी कहीं और करने की सोच रहे थे, जिसकी भनक विवाहिता के परिवार वालों को लग गई। शनिवार को नीलू के पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव उसे लेकर गोविंदपुर गांव में उसकी ससुराल पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता, उसके पिता और भाई को आता देख गुस्से में संजय यादव के पुत्र ने गोलीबारी शुरू कर दी। विवाहिता, उसके पिता और भाई को घर के बाहर ही गोलियों से छलनी कर दिया गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी पहुंचे हैं। जांच शुरू हो गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।