2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले बिहार में इन दो नेताओं की बड़ी सुरक्षा

चुनाव का बिगुल बजने से पहले बिहार में दो नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार गृह विभाग ने नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और जीतनराम मांझी की पार्टी हम के विधायक अनिल कुमार सिंह को हाई लेवेल सिक्योरिटी देने का निर्णय लिया है।

2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले बिहार में इन दो नेताओं की बड़ी सुरक्षा

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो जाएगा। आज दोपहर यानि शनिवार (16 मार्च) को 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस करेगी, चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बिहार समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। वहीं चुनाव का बिगुल बजने से पहले बिहार में दो नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार गृह विभाग ने नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और जीतनराम मांझी की पार्टी हम के विधायक अनिल कुमार सिंह को हाई लेवेल सिक्योरिटी देने का निर्णय लिया है। संजय झा को जेड श्रेणी तो अनिल कुमार सिंह को वाय श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में दोनों नेताओं पर सिक्योरिटी थ्रेट को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गयी है।

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद संजय झा को डेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। संजय झा बिहार सरकार में जलसंसाधन मंत्री थे। हाल ही में वे राज्यसभा के लिए निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। नीतीश कुमार से करीबी और पार्टी समेत सरकार के महत्पूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका होने की वजह से वे काफी चर्चा में हैं। राज्सभा सांसद बन जाने के बाद उनका दायरा बढ़ गया है। सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय झा के साथ अब पारा मिलिर्टी फोर्सेस के 22 जवान तैनात रहेंगे। तीन शिफ्ट में उनके साथ हमेशा चार से छह कमांडो जवान उनके साथ तैनात रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत खुफिया विभाग के द्वारा बताई जा रही थी। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने उन्हें जेड कैटेगरी की सुविधा दी गई है।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायक अनिल कुमार सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गयी है। बिहार गृह विभाग ने उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उनकी सुरक्षा में तीन शिफ्ट में 8 कमांडो जवानों की तैनाती उनकी सुरक्षा में रहेगी। उनके साथ हमेशा एक या दो कमांडो उनके साथ तैनात रहेंगे। उसके अलावे बिहार पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे। डॉ अनिल कुमार हम पार्टी की और से गया के टेकारी से विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं।