भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान, बिहार की इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे 2024 लोस चुनाव

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आखिरकार 2024 लोकसभा चुनाव की मैदान में छलांग लगा ही दिए। बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए भोजपुरी स्टार ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान, बिहार की इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे 2024 लोस चुनाव
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आखिरकार 2024 लोकसभा चुनाव की मैदान में छलांग लगा ही दिए। बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए भोजपुरी स्टार ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह शुरु से ही चर्चा में बने हुए हैं। शुरुआत में बीजेपी से टिकट मिलने के बाद उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

पवन सिंह ने दी जानकारी

पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि 'माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा. मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा. जय माता दी.'