गोपालगंज के झरही नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, टेंट संचालक और मजदूर की मौत

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप झरही नदी पर बने वैकल्पिक पुल पार करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।

गोपालगंज के झरही नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, टेंट संचालक और मजदूर की मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप झरही नदी पर बने वैकल्पिक पुल पार करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली और दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा गांव निवासी विद्या सागर सिंह और मुनेश्वर चौधरी के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि विद्या सागर सिंह टेंट हाउस का काम करते थे। वे अपने साथी मुनेश्वर चौधरी के साथ कटेया थाना क्षेत्र के विशुनपुर से शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड कर घर ला रहे थे। इसी क्रम में झरही नदी के पास हादसा हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से एक टेंपो आ रहा था, जिसकी रौशनी से ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलट गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को निकाला गया, लेकिन तबतक दबने से दोनों की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया है । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।