महाराज जरासंध का शौर्य, पराक्रम, वीरता और गौरवशाली इतिहास भारतीय संस्कृति एवं मगध की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण अध्याय- प्रेम कुमार
मगध सम्राट महाराज जरासंध जी की 5229वीं जयंती पर पटना एवं हिलसा में आयोजित समारोहों में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मगध सम्राट महाराज जरासंध जी की 5229वीं जयंती के पावन अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आज पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
पटनाः मगध सम्राट महाराज जरासंध जी की 5229वीं जयंती पर पटना एवं हिलसा में आयोजित समारोहों में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मगध सम्राट महाराज जरासंध जी की 5229वीं जयंती के पावन अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आज पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके पश्चात बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने पटना के दरोगा राय पथ स्थित जरासंध भवन में आयोजित जयंती समारोह में सम्मिलित होकर महाराज जरासंध जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही नालंदा जिले के हिलसा अंतर्गत दरोगा कुआँ में आयोजित जरासंध जयंती समारोह में भी शामिल होकर उन्हें नमन किया।
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ''महाराज जरासंध जी का शौर्य, पराक्रम, वीरता और गौरवशाली इतिहास भारतीय संस्कृति एवं मगध की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, सामर्थ्य और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है।'' ऐसे महान योद्धा एवं मगध के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक महाराज जरासंध जी के आदर्श और उनकी विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस पावन अवसर पर महाराज जरासंध जी को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।