सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी को नौकरी देगी राज्य सरकार :- मुख्यमंत्री
> सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार के परिजन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात ।

पटना, 15 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती शालू कुमारी जी एवं पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर परिवार के भरण-पोषण तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए नियमानुसार उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देगी एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले राज्य सरकार ने स्व० कृष्ण भूषण कुमार के आश्रित को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी थी। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पटना से एनबीसी24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।