सत्ता से बेदखल होने वाली हैं ममता सरकार, भाजपा की होगी प्रचंड जीतः मंगल पांडेय

सत्ता से बेदखल होने वाली हैं ममता सरकार, भाजपा की होगी प्रचंड जीतः मंगल पांडेय। भय के आगे होगी भरोसे की जीत, पीएम मोदी पर जनता का विश्वास ।

सत्ता से बेदखल होने वाली हैं ममता सरकार, भाजपा की होगी प्रचंड जीतः मंगल पांडेय
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में हुए भारी मतदान की सराहना करते हुए दावा किया कि भाजपा यहां विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। अब बंगाल भय नहीं बल्कि भरोसे के साथ है। यहां की जनता टीएमसी के कार्यकर्ताओं के डर से पहले उनके पक्ष में वोटिंग करती थी।

मगर अब केंद्रीय बलों की तैनाती ने डर दूर किया और सभी ने भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया है। अब 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। श्री पांडेय ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में हुए मतदान ने बदलाव की लहर की पुष्टि कर दी है। जनता का इस कदर समर्थन भाजपा की जीत का संकेत है। 152 सीटों पर लगभग 92.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जो अबतक के इतिहास में सबसे अधिक है।

इतने अधिक मतदान ने राजनीतिक विश्लेषकों और सभी राजनीतिक दलों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह भारी मतदान का संकेत क्या है। खास बात यह है कि 2011 में भी जब रिकॉर्ड लगभग 85.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी तब बड़ा बदलाव देखने को मिला था। उस समय 34 साल पुरानी लेफ्ट फ्रंट सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। अब पुनः वहीं स्थिति इस बार बन गई है।  ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार बंगाल की सत्ता से बेदखल होने वाली है। 

श्री पांडेय ने कहा कि जब भी ज्यादा मतदान होता है, वो बदलाव की इच्छा को दर्शाता है। 2011 में उच्च मतदान ने सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया था।  बंगाल के मतदाता बेहद जागरूक हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते है। वो जान गए हैं कि ममता बनर्जी उन्हें डराकर भय, हिंसा, अराजकता और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं दे सकतीं। प्रदेश में बेरोजगारी की मार है।

महिला, बुजुर्ग युवा सभी ममता सरकार से बेहाल हैं। हिंदु मतदाताओं को डराकर अपने पक्ष में रखने वाली ममता सरकार के सामने अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा की गारंटी और उनका भरोसा जनता को लुभा रहा है। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।