कॉलेज परिसर में लाइव मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी: जिले के कोटवा कॉलेज परिसर में लाइव मर्डर का खुलासा हुआ जिसमे एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार। बीए पार्ट थ्री के छात्र रितेश कुमार यादव जैसे ही परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकला छात्र-छात्रा के भीड़ के बीच बाइक सवार मृतक के दोस्त ने ही करीब 15 चाकू प्रहार कर पीठ की छलनी कर दिया। मृतक रितेश कुमार यादव की मौके पर मौत हो गई।
कॉलेज परिसर में लाइव मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी: जिले के कोटवा कॉलेज परिसर में लाइव मर्डर का खुलासा हुआ जिसमे एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार। बीए पार्ट थ्री के छात्र रितेश कुमार यादव जैसे ही परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकला छात्र-छात्रा के भीड़ के बीच बाइक सवार मृतक के दोस्त ने ही करीब 15 चाकू प्रहार कर पीठ की छलनी कर दिया। मृतक रितेश कुमार यादव की मौके पर मौत हो गई। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद छात्र-छात्रा मानवता की धता बताते हुए वीडियो बनाता रहा किसी ने छुड़ाने की जहमत नही उठाई।मिर्तक रितेश कुमार यादव को चाकू मार हत्या का लाइभ मर्डर का वीडियो वायरल है।
पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा में परीक्षा देकर निकले एक छात्र की जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।हत्याकांड में शामिल आरोपी सोनू यादव को पुलिस गिरफ्तार किया है।इस घटना में इस्तेमाल बाइक,जूता और कपड़ा को भी पुलिस ने बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी कल्याणपुर का सोनू यादव है।हालांकि,मुख्य आरोपी सरोज यादव के तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस के अनुसार छात्र रितेश यादव की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुआ है।
बतादें कि,कल्याणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला छात्र रितेश यादव कल 11 मई को एकेआर कॉलेज कोटवा में बीए थर्ड पार्ट का परीक्षा देने गया था।परीक्षा देकर वह निकला।तो कॉलेज के गेट पर हीं पहले से अपने साथियों के साथ मौजूद सरोज यादव ने रितेश पर ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार कर दिया।जिस कारण घटनास्थल पर हीं रितेश की मौत हो गई।रितेश के शरीर पर पंद्रह चाकुओं के घाव थे। बताया जाता है कि रितेश यादव और सरोज यादव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता था।रितेश की बहन से सरोज यादव लव करता था।इसी को लेकर रितेश और सरोज के बीच झगड़ा हुआ था और रितेश ने सरोज की पिटाई भी की थी।इसी झगड़ा और मारपीट का बदला लेने के लिए सरोज यादव ने रितेश यादव को चाकू से मार कर उसकी हत्या कर दी।
सदर एसडीपीओ 2 जितेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि घटना का सफल उद्वेदन कर लिया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इस घटना में कुल 6 लोग शामिल थे। जिसमें एक आरोपी सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोतिहारी से एनबीसी के लिए अरविन्द कुमार की रिपोर्ट।