नवादा में वज्रपात का कहर: महिला समेत चार की मौत, चार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाएं

नवादा : जिले में मंगलवार देर रात्रि को वज्रपात ने कहर बरपाया, जिसमें महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

नवादा में वज्रपात का कहर: महिला समेत चार की मौत, चार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाएं
Image Slider
Image Slider
Image Slider

नवादा : जिले में मंगलवार देर रात्रि को वज्रपात ने कहर बरपाया, जिसमें महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेया गांव की है, जहां 59 वर्षीय छोटे रविदास बकरी चरा कर घर लौट रहे थे।इसी दौरान अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में हुई। यहां 63 वर्षीय नरेश सिंह पशु चरा रहे थे, तभी तेज वज्रपात हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं तीसरी घटना नरहट थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है, जहां 45 वर्षीय गिरजा देवी (पत्नी मुन्नी यादव) अपनी भैंस लाने रेलवे लाइन की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई।

चौथी घटना हिसुआ प्रखंड छतियर पंचायत अंतर्गत चंद्रशेखर नगर में आकाशीय बिजली गिरने से फूलचंद्र मांझी जी की 18 वर्षीय पुत्री सकीना की दर्दनाक मौत हो गई। सकीना प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय हिसुआ की छात्रा थी।

घटना के बाद सभी के गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। नवादा से एनबसी 24 के लिए सुनिल कुमार की रिपोर्ट।