जवाहर कुमार झा कांग्रेस में शामिल, संगठन को मिलेगी नई मजबूती : राजेश राम
बांका से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर कुमार झा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री झा विगत 2025 में बांका विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जवाहर कुमार झा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं का स्वागत करती है जो जनता की आवाज़ को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जवाहर कुमार झा के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा बांका सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस की जनाधार बढ़ाने की मुहिम को नया बल मिलेगा। इस अवसर पर जवाहर कुमार झा ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के नेता बैद्यनाथ शर्मा ,मनोज शर्मा , कमलदेव नारायण शुक्ला , राहुल चौहान, अमित आनंद, उदय शंकर पटेल ,सतेंद्र कुमार सिंह शशि कुमार सिंह मौजूद थे। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।