वूमेन्स अंडर-23 वन डे ट्रॉफी एलीट ग्रुप में बिहार महिला क्रिकेट टीम को बड़ोदा ने 7 विकेट से हराया

वूमेन्स अंडर-23 वन डे ट्रॉफी एलीट ग्रुप में आज महिला अंडर 23 वन डे ट्रॉफी के अंतर्गत बिहार महिला क्रिकेट टीम और बड़ोदा महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला जयपुरिया विद्यालया ग्राउंड, जयपुर में खेला गया। इस मुकाबले में बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 173 रन पर ऑल आउट हो गई।

वूमेन्स अंडर-23 वन डे ट्रॉफी एलीट ग्रुप में बिहार महिला क्रिकेट टीम को बड़ोदा ने 7 विकेट से हराया
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: वूमेन्स अंडर-23 वन डे ट्रॉफी एलीट ग्रुप में आज महिला अंडर 23 वन डे ट्रॉफी के अंतर्गत बिहार महिला क्रिकेट टीम और बड़ोदा महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला जयपुरिया विद्यालया ग्राउंड, जयपुर में खेला गया। इस मुकाबले में बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 173 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में बड़ौदा ने 37.1 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाकर 7 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया।

बिहार की पारी की शुरुआत संयमित रही। अक्षरा गुप्ता ने 56 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। निक्की कुमारी ने 27 गेंदों पर 17 रन का योगदान दिया। कप्तान वैदेही यादव ने 50 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। यशिता सिंह ने 53 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 9 चौके रहे। मध्यक्रम में हर्षिता 6 गेंदों पर 1 रन, खुशबू सी कुमारी 39 गेंदों पर 7 रन, श्रुति 6 गेंदों पर 1 रन और आर्या 27 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुईं। 

बड़ौदा की ओर से विधि एच. परमार ने 8.4 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। राठौड़ जानकी ने 10 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। रिद्धि सिंह ने 10 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा की शुरुआत दबाव में रही। निशात छनगीवाला बिना खाता खोले आउट हुईं और धर्ति 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद आतोशी बनर्जी ने 34 गेंदों पर 16 रन बनाए। 

निधि धमुनिया ने 101 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। नेहा जी पटेल ने 81 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 6 चौके रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 134 रन की साझेदारी हुई, जो मैच की निर्णायक साझेदारी साबित हुई। 

बिहार की ओर से सूर्या ने 7 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट, नूतन सिंह ने 8.1 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट और वैदेही यादव ने 6 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अन्य गेंदबाजों ने प्रयास किया, लेकिन विपक्षी बल्लेबाजों ने लक्ष्य को 37.1 ओवर में हासिल कर लिया। बिहार की टीम को इस मुकाबले में 7 विकेट से परिणाम स्वीकार करना पड़ा। टीम आगामी मैचों में अपने प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने का प्रयास करेगी। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट