वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का 169 वां विजयोत्सव सदाकत आश्रम में मनाया गया

देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और अदम्य साहस के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का 169वां विजयोत्सव आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।

वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का 169 वां विजयोत्सव सदाकत आश्रम में मनाया गया
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 23 अप्रैल 2026: देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और अदम्य साहस के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का 169वां विजयोत्सव आज  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम  में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य नेताओं  ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस, त्याग तथा देशभक्ति को याद किया। राजेश राम ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस अद्भुत वीरता और रणनीति का परिचय दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए यह साबित किया कि देशभक्ति और स्वाभिमान उम्र के मोहताज नहीं होते। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्रता की राह प्रशस्त की।

राजेश राम ने कहा कि आज के दौर में बाबू वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की भावना को और मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर असित नाथ तिवारी, चन्द्रप्रकाश सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, प्रेमचन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार  चौधरी ,डा0 अमन कुमार, दौलत इमाम, विमलेश तिवारी, देवराज अर्स, शैली विनोद, राकेश यादव, सत्येन्द्र यादव, सूरज कुमार, डा0 ब्रजेश कुमार,सुबोध कुमार मंडल, रीना कुमारी, अरफराज साहिल, निखिल कुमार, विशाल कुमार महतो मौजूद थे। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।