मोतिहारी में थाने का निजी मुंशी 14 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार, शस्त्र लाइसेंस वेरिफिकेशन के लिए मांगी थी रिश्वत, थाने में मच गया हड़कंप
मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने आदापुर थाना के मुंशी इंतखाब को 14 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.
पूर्वी चंपारण:मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए आदापुर थाना के मुंशी इंतखाब को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध तरीके से मुंशी बनकर थाने में काम कर रहा था. दरअसल, आदापुर के पूर्व सैनिक आफताब के पिता के नाम पर आर्म्स लाइसेंस था. आफताब अपने पिता की मौत के बाद आर्म्स लाइसेंस अपने नाम बनवाने की कवायद में जुटा हुआ था, जिसके सत्यापन करने के लिए आदापुर थाना पर कागजात गया था. आफताब के आर्म्स लाइसेंस के कागजात पर थाना की मुहर लगाने के लिए आफताब से आदापुर थाना के मुंशी इंतखाब आलम ने रिश्वत मांगा था. रिश्वत मांगे जाने के बाद पूर्व सैनिक आफताब ने निगरानी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.
एसपी ने दिया जांच का आदेश
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति आदापुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है....जो वर्षों से थाना में दलाली का कार्य करता था हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में प्रशासनिक पुष्टि नही हुई है। अब पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए रक्सौल एसडीपीओ को जांच का निर्देश दिया है। गिरफ्तार कथित मुंशी पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना में थानाध्यक्ष के रहमो करम से बतौर प्राइवेट तौर पर मुंशी का कार्य वर्षो पूर्व से संपादित कर रहा था। हालांकि थानाध्यक्ष पप्पू पासवान ने गिरफ्तार शक्स से प्राइवेट तौर पर कार्य कराते थे।जानकारी के अनुसार रिटायर्ड सैनिक की आर्म्स लाइसेंस की सत्यापन को लेकर गिरफ्तार ब्यक्ति 15 हजार रिश्वत मांग किया जो 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों आदापुर थाना की कथित मुंशी को गिरफ्तार निगरानी टीम ने किया है।थाना के नजदीकी चौक पर रिश्वत की लेन देन किया गया जहाँ पूर्व से घात लगाए निगरानी टीम ने 14 रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है।गिरफ्तार किए सख्स को रक्सौल निगरानी टीम अपने साथ ले गई है।
जानकारी के अनुसार आदापुर थाना निवासी रिटायर्ड सैनिक आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था जिसका सत्यापन आदापुर थाना से होनी थी,सत्यापन करने को लेकर कथित मुंशी 15 हजार रिश्वत का की मांग रिटायर्ड सैनिक से किया जिस मामले रिटायर्ड सैनिक निगरानी बिभाग में लिखित आवेदन दे मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद निगरानी विभाग ने मामला की सत्यापन के बाद गौतम कृष्ण के नेरतित्व में टीम बना छापेमारी की गई जहाँ आदापुर थाना के कथित मुंशी को रिटायर्ड सैनिक 14 हजार रिश्वत दिया पूर्व से घात लगाए निगरानी टीम ने रिश्वत लेते ही कथित मुंशी को 14 हजार रिश्वत के रुपया के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
आदापुर थानाध्यक्ष निलंबित
रक्सौल SDPO की जांच रिपोर्ट के आधार पर आदापुर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। DIG सर के अनुमोदन पश्चात पचपकड़ी SHO पूजा कुमारी (2019 बैच)को आदापुर SHO के पद पर पदस्थापित किया गया। विगत महीने इनके द्वारा कई ब्राउन सुगर माफिया पर कड़ी कारवाई किया गया है
dhananjaykumarroy