पटना सिटी में धूमधाम से मना बिहार हितैषी जिला केंद्रीय पुस्तकालय का 142वां स्थापना दिवस, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किया शिलापट्ट का अनावरण

पटना सिटी के बिहार हितैषी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में 142वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

पटना सिटी में धूमधाम से मना बिहार हितैषी जिला केंद्रीय पुस्तकालय का 142वां स्थापना दिवस,  नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किया शिलापट्ट का अनावरण
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना सिटी के बिहार हितैषी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में 142वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर नन्द किशोर यादव (नागालैंड के राज्यपाल) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद राज्यपाल ने शिलापट्ट का अनावरण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रत्नेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुस्तकालय पटना सिटी की ऐतिहासिक धरोहर है, जिसकी स्थापना करीब 142 वर्ष पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय से पढ़कर कई युवाओं ने सरकारी सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं स्थानीय विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि पुस्तकालय के विकास के लिए विधायक निधि से कार्य किए जाएंगे। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे, साथ ही साउंड सिस्टम और बच्चों के खेलकूद की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि 150वें स्थापना दिवस तक इस पुस्तकालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी 4 मई को परिणामों में बदलाव साफ दिखाई देगा और 170 से अधिक सीटों के साथ जीत का दावा किया।