नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह समेत कई मंत्री रहे मौजूद

सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया।

नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह समेत कई मंत्री रहे मौजूद
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना- बिहार विधानसभा में एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन कर दिया। सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही एनडीए के वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए। कुछ देर बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं।

 दिल्ली से पटना पहुंचते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे.... यहां पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय, वरिष्ठ नेता भीखूभाई दलसानिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बातचीत की। इसके बाद अमित शाह नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उन्हें आवास पर पहुंचे....और एक साथ ही एनडीए के नेता विधानसभा पहुंचे....और राज्यसभा के लिए नामांकन किया....