बिहार में आज दो दिन तक सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद। नहीं होंगे जनता के काम।

बिहार में शनिवार और रविवार को सभी सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद रहेंगी। राज्य में अगले दो दिन किसी तरह के ऑनलाइन काम नहीं हो सकेंगे। इस दौरान स्टेट डाटा सेण्टर की सेवाएं भी बंद रहेंगी।

1.

Nbc24 desk:- बिहार में शनिवार और रविवार को सभी सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद रहेंगी। राज्य में अगले दो दिन किसी तरह के ऑनलाइन काम नहीं हो सकेंगे। इस दौरान स्टेट डाटा सेण्टर की सेवाएं भी बंद रहेंगी। 

जिला कार्यकालयों और विभागों के जनता से जुड़े सभी कामों पर असर पड़ेगा। स्टेट डाटा सेंटर के मेंटेनन्स कार्य के चलते दो दिनों तक ऑनलाइन सेवाएं को बंद किया गया है। 

इस दौरान सभी उपकरणों की जाँच की जाएगी और इससे जुडी सभी समस्यायों का समाधान किया जायेगा। सुचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने राज्य के अन्य सभी विभागों डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम और एसपी को पात्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। इसके मुताबिक सरकारी विभागों की वेबसाइट अब रविवार रात या सोमवार सुबह तक ही सुचारु हो पाएंगी। 

बता दे की बिहार में 44 सरकारी विभाग हैं। इनसे जुड़ी सभी जानकारियां और कई सेवाएं जनता को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती हैं। मगर दो दिनों तक वेबसाइट काम नहीं करने से लोग ये सेवाएं नहीं ले पाएंगे। साथ ही इनके ज़रिये होने वाली गतिविधियां भी संचालित नहीं हो पाएंगी। सरकारी पैसा भी ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। 

आपको बता दे की सुचना क्रांति के इस युग में सबकुछ ऑनलाइन हो गया है। किसी सरकारी विभाग की योजनाएं देखनी हो या फिर दाखिल-ख़ारिज के लिए आवेदन देना हो तो प्एरमंद्कलिये आयुक्त ,  क्लिक पर साड़ी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। लेकिन अब दो दिनों तक लोग इन सेवाओं से वंचित रहेंगे।