पटना में 1 महीने से लापता युवक का कोई सुराग नहीं, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

पटना सिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र के त्रिपोलिया मोहल्ले से बीते 22 अक्टूबर से लापता अभिषेक राज की अब तक बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। वहीं इस घटना से गुस्साए अभिषेक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पटना सिटी अशोक राजपथ स्थित त्रिपोलिया के आने जाने वाले सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया।

पटना में 1 महीने से लापता युवक का कोई सुराग नहीं, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: पटना सिटी के आलमगंज थानाक्षेत्र के त्रिपोलिया मोहल्ले से बीते 22 अक्टूबर से लापता अभिषेक राज की अब तक बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। वहीं इस घटना से गुस्साए अभिषेक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पटना सिटी अशोक राजपथ स्थित त्रिपोलिया के आने जाने वाले सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सड़क जाम हंगामा की सूचना मिलते ही केई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया।

आपको बता दें कि त्रिपोलिया निवासी मनोज कुमार का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक राज बीते 22 अक्टूबर को अपनी प्रेमिका से मिलने अगमकुआं थानाक्षेत्र के कुम्हरार गया था, और उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। वहीं घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक अभिषेक का कोई भी पता नहीं चल सका है।

वहीं इस घटना कि जानकारी देते हुए अभिषेक के पिता मनोज कुमार ने अभिषेक की प्रेमिका के पिता प्रमोद यादव और एक अन्य युवक विकास यादव पर अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने भी अभिषेक के अपहरण की आशंका जताते हुए मामले में दो लोगों की पहचान कर लिए जाने की बात दोहराई है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है।।     

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट