समस्तीपुर में बंदूक की नोंक पर व्यवसायी के घर डकैती, 10 से 15 लाख के माल पर हाथ साफ कर गए डकैत

बिहार के समस्तीपुर से डकैती की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक गल्ला किराना व्यवसाई के यहां बंदूक की नोंक पर डकैतों ने 3 से 4 घंटे तक डकैती की। घटना रविवार देर रात की है। डकैतों ने इतने खुराफाती तरीके से घटना को अंजाम दिया है

समस्तीपुर में बंदूक की नोंक पर व्यवसायी के घर डकैती, 10 से 15 लाख के माल पर हाथ साफ कर गए डकैत

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से डकैती की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक गल्ला किराना व्यवसाई के यहां बंदूक की नोंक पर डकैतों ने 3 से 4 घंटे तक डकैती की। घटना रविवार देर रात की है। डकैतों ने इतने खुराफाती तरीके से घटना को अंजाम दिया है जिससे आस-पास के लोगों को भी घटना की खबर नहीं मिल पाई। सुबह में मोहल्ले में खबर फैलते ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सारे डकैत नकाब पहनकर व्यवसायी के घर में डाका डाला था। सारे डकैत हथियारों से लैस थे। इतना ही नहीं सभी लुटेरों के पास चाकू और  लोहे के रॉड भी साथ लेकर आए थे। बता दें कि 10 से 15 लाख की नकदी और जेवरात की डकैती का अंदाजा है।

दीवार फांदकर घर में घुसे डकैत

मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी के घर के पीछे से सभी डकैतों ने चाहर दिवारी फांद कर उस वक्त प्रवेश किया था। तब परिवार के सभी सदस्य खाना पीना के बाद सो गए थे।  योजना वद्य तरीके से सभी बदमाश घर के अंदर प्रवेश करने के साथ सबसे पहले रामकुमार चौधरी के पुत्र विश्वास चौधरी का कमरा खुलवाया। जिस कमरे में वे पत्नी व अवोध पुत्र के साथ सो रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने सबसे पहले अबोध बच्चे को अपने कब्जे में लेकर सभी को पिस्टल सटाकर यह धमकी दी कि लॉकर सहित सभी अलमारी का चावी दे दो, वरना बच्चे सहित सभी को गोली मार देंगे। भयवश व्यवसायी पुत्र ने घर की चावी डकैतों के हवाले कर दी।

तीन से चार घंटे चली डकैती

फिर अत्याधुनिक हथियार के बल पर सभी सदस्य को बंधक बनाते हुए हाथ पांव बांधकर छोड़ दिया। जिसके बाद बड़े ही आराम से घर के अंदर लगभग तीन से चार घंटे तक डकैती की घटना को अंजाम देते रहे। एक ओर जहां लगभग चार घंटे डकैती घटना चलती रही, वहीं पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जाता है कि लगभग तीन बजे के बाद सभी अपराधी घर से बाहर निकले। सुबह होने पर लोगों को घटना की जानकारी मिली। जिसकी चर्चा आग की तरह पुरे क्षेत्र में फैल गई। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच व अपराधियों की शिनाख्त व गिरफ्तार करने में जुटी है।