निर्धारित समय से इतने देर पहले ही अपने गंतव्य पे पहुंच गई : वन्दे भारत एक्सप्रेस

पटना से रांची के बीच शुरू होनेवाली वंदे भारत का ट्रायल रन पूरी तरह से कामयाब रहा है। आज सुबह पटना जंक्शन से 6.55 में रवाना हुई वंदे भारत ने अपने पहले सफर को निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट पहले ही पूरा कर लिया। हम आपको बता दें कि वंदे भारत को दोपहर एक बजे रांची पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही यह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंच गई।

निर्धारित समय से इतने देर पहले ही अपने गंतव्य पे पहुंच गई : वन्दे भारत एक्सप्रेस

NBC24 DESK - पटना से रांची के बीच शुरू होनेवाली वंदे भारत का ट्रायल रन पूरी तरह से कामयाब रहा है। आज सुबह पटना जंक्शन से 6.55 में रवाना हुई वंदे भारत ने अपने  पहले सफर को निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट पहले ही पूरा कर लिया। हम आपको बता दें कि वंदे भारत को दोपहर एक बजे रांची पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही यह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंच गई।

ऐसा रहा पूरा सफर

ट्रायल रन के लिए सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुली। फिर 8.20 में (गया) पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद 11.30 बजे (बरकाकाना) रुकी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई। फिर अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ही दोपहर 12.40 बजे अपने गंतव्य (रांची) पहुंच गई। 

रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

आपको बताते चलें कि वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पहले पत्रकारों तक को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि ट्रेन के आने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

वहीं ट्रायल रन में सांसद के सफर पर लोग सवाल कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ट्रायल रन में सांसद सफर नहीं कर सकते। सांसद की वजह से किसी ने उन्हें नहीं रोका।

सांसद जयंत सिन्हा ने किया सफर

इस ट्रायल रन में किसी यात्री को सफर करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना तक ट्रेन में सफर किया। अब ट्रायल ट्रेन में सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिसको लेकर अब विवाद भी शुरू हो गया है।

छह स्टेशनों पर स्टॉपेज

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पटना से रांची के बीच 6 स्टेशन पर वंदे भारत रुकेगी। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में स्टॉपेज दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। बाकी के चार स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय तय किया जाना है।