मिड डे मील में मिली छिपकली जिससे 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी

मिड डे मील में मिली छिपकली जिससे 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी। सारण की यह बरी घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है।

मिड डे मील में मिली छिपकली जिससे 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी

NBC 24 - मिड डे मील में मिली छिपकली जिससे 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी

सारण की यह बरी घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है, जहां मिड डे मील की खिचड़ी खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बीगड़ गई। एक के बाद एक 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह स्कूल में पढाई के बाद बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा गया। मध्याह्न भोजन में खिचड़ी बनाई गई थी। खिचड़ी खाते ही एक के बाद एक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी । एक साथ 30 से अधिक बच्चों को उल्टी और चक्कर आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंचे। बाद में सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ।