बिहार में हर्ष फायरिंग ने ली 7 साल के बच्चे की जान, अन्य तीन की हालत गंभीर

बिहार में हर्ष फायरिंग को रोकने का बिहार पुलिस भले ही लाख उपाय अपना रही हो, कितनी सख्ती कर रही हो, लेकिन हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव की है..

बिहार में हर्ष फायरिंग ने ली 7 साल के बच्चे की जान, अन्य तीन की हालत गंभीर

MOTIHARI: बिहार में हर्ष फायरिंग को रोकने का बिहार पुलिस भले ही लाख उपाय अपना रही हो, कितनी सख्ती कर रही हो, लेकिन हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव की है। जहां बुधवार देर रात को हर्ष फायरिंग में एख 7 वर्षीय की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं एक अन्य तीन व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं। बच्चे को गोली लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र की मानें तो फायरिंग में बच्चे के मौत के अलावा एक और व्यक्ति को गोली लगी है। जिसकी खोज की जा रही है।

मृतक बच्चे की पहचान जयकिशुन पासवान के पुत्र गोविन्द कुमार (07) के रूप में हुई है। वहीं हर्ष फायरिंग में सम्मिलित दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार पहुंचे और छानबीन की।

पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सिसहनी पंचायत के पूर्व मुखिया गेनामती देवी के पौत्री की आज बारात आने वाली थी। बारात आने के दौरान कुछ लोगों ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग में गोविन्द व एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। बच्चे की मौके पर मौत हो गयी। वहीं गांव के लोगों ने जख्मी को कहीं छिपाकर इलाज करा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।