2024 लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु, बिहार के 4 सीटों पर मतदान कल, मांझी समेत 38 चुनावी योद्धा मैदान में...

2024 लोकसभा चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। कल पूरे देश में पहले चरण का मतदान होगा। जिसमें बिहार की 4 लोकसभा सीटें, औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई शामिल हैं।

2024 लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु, बिहार के 4 सीटों पर मतदान कल, मांझी समेत 38 चुनावी योद्धा मैदान में...
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA:2024 लोकसभा चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। कल पूरे देश में पहले चरण का मतदान होगा। जिसमें बिहार की 4 लोकसभा सीटें, औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई शामिल हैं।  चारों सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से 6,097 पोलिंब बूथ पर वोटिंग शुरू होगी। पहले चरण के मतदान में 76 लाख 16 हजार 29 वोटर्स भाग लेंगे। जिनमें 39 लाख 63 हजार 230 मेल वोटर, फीमेल वोटर की संख्या 36 लाख 38 हजार 151 है। जबकि, थर्ड जेंडर की संख्या 255 है।

निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया है कि शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चार लोकसभा सीट के 24 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान शाम चार बजे तक कराए जाएंगे। पहले चरण में 15 विधानसभा सीट नक्सल इफेक्टेड हैं। यहां सुरक्ष बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन केंद्रों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि 9 विधानसभा में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

आपको बता दें कि सुरक्षित सीट जमुई के शेखपुरा विधानसभा में शाम 6 तक मतदान होगा। बाकी पांच तारापुर, सिकंदरा,जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, नवादा संसदीय सीट के तीन विधानसभा बरबीघा, हिसुआ और बारसलीगंज में मतदान शाम 6 बजे तक वहीं रजौली,हिसुआ और गोविंदपुर के मतदान केंद्र पर मतदान चार बजे तक करा लिए जाएंगे।

गया सुरक्षित सीट के भी तीन विधानसभा सीट गया टाउन,बेलागंज और वजीरगंज में मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कराया जाएंगे, जबकि शेरघाटी,बाराचट्टी और बोध गया में मतदान शाम 4 बजे तक ही कराए जाएंगे। औरंगाबाद संसदीय सीट के सिर्फ औरंगाबाद विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 से 6 बजे तक होंगे। बाकी 5 सीट पर मतदान सुबह 7 से 4 बजे तक कराया जाएगा। कुटुंब रफीगंज गुरुवा इमामगंज और टिकरी विधानसभा सीटों के मतदान केंद्र पर मतदान सुबह 7 से 6 बजे तक कराया जाएगा।