मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन आधुनिक तकनीकों का भी सहारा ले रहा है। पूरे जिले में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। वहीं, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

NBC24 से विशेष बातचीत में सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और शांति भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, ड्रोन सर्विलांस और सीसीटीवी निगरानी के जरिए पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मोहर्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड में है। NBC 24 के लिए अफ़ीफ़ा निज़ामी की रिपोर्ट