स्मरण दिवस पर बिहार के 8 जांबाजों को किया गया याद, पटना में 2023 में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

पटना में आज पुलिस संस्मरण दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना परिसर में आयोजित किया। जिसमें बिहार के आठ पुलिसकर्मी 2023 में शहीद हुए हैं उन लोगों को स्मरण किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गई

स्मरण दिवस पर बिहार के 8 जांबाजों को किया गया याद, पटना में 2023 में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: पटना में आज पुलिस संस्मरण दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना परिसर में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, बिहार सहित पटना में तैनात भारतीय पुलिस सेवा के सभी पदाधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए माल्यार्पण किया गया। बिहार के डीजीपी भट्टी ने सभी को संबोधित किया।

आपको बता दें कि पुलिस स्मरण दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका ऐतिहासिक कारण यह है कि 21 अक्टूबर 1959 में भारत चीन सीमा पर लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टोकरी पर चीनी आक्रमणकारियों द्वारा किए गए हमले में 10 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद 1961 में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में 21 अक्टूबर को बीएसएपी पांच के कैंपस में इसका आयोजन किया गया।

इस मौके पर बिहार के डीजीपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें बिहार के आठ पुलिसकर्मी 2023 में शहीद हुए हैं उन लोगों को स्मरण किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि राजधानी पटना के बीएसएपी 5 के ग्राउंड में आज शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं बिहार के डीजीपी आईएस भट्टी एवं एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार समेत तमाम पुलिस के आल्हा अधिकारी मौजूद रहे।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट