विनाशकारी अफगानिस्तान भूकंप में अब तक 1,000 लोगो की मौत की पुष्टि

अफ़ग़ानिस्तान के एक पहाड़ी क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में  1,000 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के उप मंत्री मावलावी शराफुद्दीन मुस्लिम ने एक प्रेस में कहा, "प्रधानमंत्री के आदेश के आधार पर, प्रत्येक मृत व्यक्ति के परिवार को 100,000 अफ्स और प्रत्येक घायल व्यक्ति के परिवार को 50,000 अफ्स का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।

1. अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप की तिर्वार्ता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.1 मापी गयी

अफ़ग़ानिस्तान में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किये गए थे भूकंप की तिर्वार्ता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.1 मापी गयी और ज़मीं की सतह से 51 किलोमीटर की गहराई में था। आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालो की संख्या 1000 हो गयी है और अन्य 1500 लोग घायल हो गए है। तालिबान ने यह जानकारी दी। जिस समय भूकंप आया था उस समय लोग घरों में सोये हुए थे। सैंकड़ों लोग की मौत हो गयी एवं सैकड़ों लोग घायल हो गए और कई  घर पूरी तरह से नष्ट हो गए । 


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वैश्विक एजेंसी ने भूकंप क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों को तैनात करने और दवा, भोजन, ट्रॉमा किट और आपातकालीन आश्रय की आपूर्ति में मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 


 वही मिली जानकारी के  अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1 अरब अफगानियों को आवंटित किया है।प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय ने भी मृतकों के परिजनों को एक लाख अफ्स मुआवजा देने की घोषणा की है।
प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के उप मंत्री मावलावी शराफुद्दीन मुस्लिम ने एक प्रेस में कहा, "प्रधानमंत्री के आदेश के आधार पर, प्रत्येक मृत व्यक्ति के परिवार को 100,000 अफ्स और प्रत्येक घायल व्यक्ति के परिवार को 50,000 अफ्स का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।तालिबान के सर्वोच्च नेता मावलवी हेबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।