हैदराबाद के होटल में 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; साथी फारूक हिरासत में
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लंगर हाउस इलाके स्थित एक होटल में 26 वर्षीय रेणुका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव होटल के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेणुका ने फारूक नामक व्यक्ति के साथ होटल का कमरा बुक किया था।
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लंगर हाउस इलाके स्थित एक होटल में 26 वर्षीय रेणुका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव होटल के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेणुका ने फारूक नामक व्यक्ति के साथ होटल का कमरा बुक किया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए फारूक को हिरासत में लिया है। अपने बयान में उसने दावा किया कि वह कुछ समय के लिए होटल से बाहर गया था और लौटने पर रेणुका को फंदे से लटका पाया।
हालांकि, मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।