मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, 20 मिनट तक हुई बातचीत, कंधे पर हाथ रखकर खिचवाई फोटो

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सुबह उनके आवास पहुंचे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, 20 मिनट तक हुई बातचीत, कंधे पर हाथ रखकर खिचवाई फोटो
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सुबह उनके आवास पहुंचे. दोनों की मुलाकात 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर हुई. इस दौरान एक तस्वीर में देखा गया कि सीएम सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को प्रणाम कर रहे हैं और नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. सम्राट से मिलने के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए दिखे. सीएम सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री का अभिवादन करते दिखे। तो वहीं पूर्व सीएम ने सीएम के कंधे पर हाथ रखकर फोटो भी खिंचवाई।

संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर बातचीत हुई होगी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सम्राट चौधरी से मिलने से पहले नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात भी की थी.

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है। नई सरकार के गठन के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बैठक है, जिस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।