वास्तु विहार कंपनी के विनय तिवारी के माता जी का स्वर्गवास, एनबीसी की पूरी टीम ने दी श्रद्धांजलि
Mother of Vinay Tiwari of Vastu Vihar Company passes away, entire NBC team pays tribute
पटना- वास्तु विहार कंपनी के विनय तिवारी की माता जी का आज स्वर्गवास हो गया। निधन की खबर से पूरी कंपनी में शोक की लहर है। स्व श्रीमति शैल देवी के निधन से बिहार-झारखंड में शोक की लहर है। अप्रैल 1946 को स्व श्रीमति शैल देवी का जन्म हुआ था। 27 फरवरी 2026 को स्व श्रीमति शैल देवी ने अंतिम सांस ली।
लगभग अस्सी साल की उम्र को पूरा करते हुए स्व श्रीमति शैल देवी ने अंतिम सांस ली। देश के गणमान्य लोगों ने स्व श्रीमति शैल देवी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। वास्तु विहार कंपनी के तौर पर स्व श्रीमति शैल देवी प्रारंभ से ही आम लोगों के सपनों का घर हो इसी उद्देश्य के साथ कंपनी की शुरूआत की थी।
जो आज पूरे बिहार झारखंड में कंपनी का परचम लहरा रहा है। कंपनी के माध्यम से लोगों को सपनों का घर और बेरोजगारों को रोजगार दे रहा है। कंपनी के ब्रांड अंबसडर एवं भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की अपील की है। शोकाकुल पूरे परिवार के साथ एनबीसी की पूरी टीम स्व श्रीमति शैल देवी को विनम्र श्रद्धांजलि देता है।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट