शादी के बस तीन महीने बाद ही प्रेगनेंट हो गयी ये एक्ट्रेस : जाने पूरी खबर

लोगों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में शादी कर ली थी। गुपचुप तरीके से ब्याह रचाने के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है।

शादी के बस तीन महीने बाद ही प्रेगनेंट हो गयी ये एक्ट्रेस : जाने पूरी खबर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK - लोगों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में शादी कर ली थी। गुपचुप तरीके से ब्याह रचाने के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है।

हम आपको बता दे कि बॉलीवुड हीरोइन स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में राजनेता फहाद अहमद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी उनके कई फैंस के लिए ब्रेकिंग न्यूज की तरह सामने आई, क्योंकि उन्होंने बहुत ही शॉर्ट नोटिस में शादी का एलान किया था। अब मैरिज के तीन महीने बाद उन्होंने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है।

स्वरा ने सपा नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी की थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च में फहाद के साथ धूमधाम से शादी की। अब शादी के कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर कर दी है। स्वरा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी आप सबकी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ भगवान देते हैं। नई दुनिया में प्रवेश करने के लिए ब्लेस्ड, ग्रेटफुल और एक्साइटेड हूं।' इसी के साथ स्वरा ने यह भी बताया कि उनका बेबी अक्टूबर में जन्म लेगा। 

आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा थी कि स्वरा प्रेग्नेंट हैं। कुछ ने ये तक कहा कि वह शादी के चंद महीनों बाद ही मां बन गईं। यूजर्स ने इस बात के लिए एक्ट्रेस की खूब खिंचाई की। हालांकि, बाद में इस चर्चा को फर्जी बताकर रफादफा कर दिया गया।