पटना में ठेंगे पर पुलिस..! ऑटो गैंग ने झारखंड पुलिस के जवान को लूटा, विरोध करने पर मारा चाकू, हालत गंभीर

राजधानी पटना में झारखंड पुलिस के जवान को दिनदहाड़े लूट लिया है। वहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साईं नेत्रालय के सेक्टर डी की है।

पटना में ठेंगे पर पुलिस..! ऑटो गैंग ने झारखंड पुलिस के जवान को लूटा, विरोध करने पर मारा चाकू, हालत गंभीर

PATNA: राजधानी पटना में बिहार पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है, हर दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए सारे दावे टांय-टांय फिस्स होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आय़ा है, जहां झारखंड पुलिस के जवान को दिनदहाड़े लूट लिया है। वहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साईं नेत्रालय के सेक्टर डी की है।

आपको बता दें कि झारखंड पुलिस का जवान दिल्ली से पटना आया था। वह बैरिया बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ था। तभी तीन की संख्या में आए ऑटो गैंग ने झारखंड पुलिस जवान से लूट की घटना को अंजाम दिया।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट