CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, यहां करें चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. इस बार 85.20 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ एक नोटिस भी जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर, UMANG ऐप पर देख सकते हैं.
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकते हैं.
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
- यहां आपको CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा.
- अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
- आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी.
dhananjaykumarroy