'वीरू' के लिए 'बसंती' बनी शबनम खातून, शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका का चला छह घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा
मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला,जहाँ एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया।
मोतिहारी: मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला,जहाँ एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पाने के लिए बहुअरवा चौक के पास मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया।चिरैया थाना अंतर्गत बहुअरवा चौक गाँव के पास लगे मोबाइल टॉवर की मामला है। देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं प्रेमिका बहुआरवा गांव निवासी महम्मद आलम देवान की 19 वर्षीय पुत्री शबनम खातून के रूप में चिन्हित की गई है। बहुअरवा गांव के समीप जियो टावर पर मंगलवार के दोपहर चढ़ गई। करीब 6 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद सहेली की पहल पर प्रेमिका मोबाइल टावर से देर सांध्या नीचे उत्तरी।

इश्क प्यार का भूत सवार प्रेमिका ने पिता के द्वारा शादी तय करने से नाराज और प्रेमी को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ 6 घंटा हाईवोल्टेज ड्रामा किया, प्रेमिका पिता के द्वारा शादी तय करने से नाराज और प्रेमी को पाने के लिए मोबाईल टावर पर चढ़ी करीब 6 घंटे की हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद सहेली की पहल पर मोबाईल टावर से प्रेमिका देर सांध्या नीचे उत्तरी। प्रेमिका अपनी गॉव के पास नजदीकी गॉव के एक युवक से प्यार करती है। प्रेमिका के पिता ने शादी कही और तय कर दिया है जिससे नाराज होकर प्रेमिका मोबाइल टावर पर मंगलवार की दोपहर में चढ़ गई।जिसकी भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।सूचना पर चिरैया थाना मौके पर पहुँची और प्रेमिका को टॉवर से उतारने की पुरजोर प्रयास किया। परन्तु प्रेमिका एक नही सुनी,जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका की सारी बाते मनाने घोसणा करते हुए माइकिंग किया फिर भी प्रेमिका एक न सुनी

जिसके बाद प्रेमिका के पिता से माइक पर मनाने की प्रयास किया गया। प्रेमिका के पिता ने उत्तर जाओ-उत्तर जाओ की रट लगाता रहा सभी मांगे मनाने को तैयार है.... माइकिंग के साथ पिता ने कहा नही उतरोगी तो हम भी मर जायेंगे। फिर भी इस कड़ाके के धूप में प्रेमिका दोपहर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी और सांध्या तक नही उत्तरी जिसके बाद हजारो ग्रामीणों इस मंजर को देखने को लेकर भीड़ एकत्रित रहा।
चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार दलबल के साथ प्रेमिका को मनाने के लिए काफी प्रयास किया गया। प्रेमिका को मोबाइल टावर से नीचे उतारने और किसी प्रकार की अन हनहोनी न हो जिसको लेकर अपनी सूझ बूझ का परिचय चिरैया थानाध्यक्ष के द्वारा दिया गया।प्रेमिका के करीब 6 घंटा हाइ बोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस और प्रेमिका के पिता का एक नही सुनने के बाद चिरैया थानाध्यक्ष प्रेमी को बुलाने पर विचार किया अतन्तःप्रेमिका के सहेली को बुला प्रेमिका को समझावाया गया जिसके बाद प्रेमिका मोबाइल टावर से नीचे उत्तरी फिर सभी की जान में जान आई....
करीब कई घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस प्रशासन और परिजनों की समझाइश रंग लाई। काफी मशक्कत के बाद शबनम सुरक्षित नीचे उतर आई। युवती के नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया और आगे चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही है।
dhananjaykumarroy