फैक्ट चेक: क्या नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर प्रदर्शन में पहुंचे थे? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने
सोशल मीडिया पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे और अपने बेटों इमाद शाह और विवान शाह के साथ चुपचाप आंदोलन का समर्थन कर रहे थे।
फैक्ट चेक: क्या नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर प्रदर्शन में पहुंचे थे? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क: सोशल मीडिया पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे और अपने बेटों इमाद शाह और विवान शाह के साथ चुपचाप आंदोलन का समर्थन कर रहे थे। हालांकि, पड़ताल में यह दावा पूरी तरह भ्रामक और फर्जी निकला।
जंतर-मंतर का नहीं, थिएटर इवेंट का है वीडियो
वायरल वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे जंतर-मंतर प्रदर्शन से जोड़कर शेयर किया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो किसी प्रदर्शन स्थल का नहीं, बल्कि एक थिएटर कार्यक्रम का है।
बताया जा रहा है कि वीडियो को एडिट कर उसका वह हिस्सा हटा दिया गया, जिससे कार्यक्रम की वास्तविक लोकेशन का पता चलता था। इसके बाद इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
पुराना वीडियो, प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सबसे पहले 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर साझा किया गया था और बाद में 20 जुलाई को दोबारा पोस्ट किया गया। जंतर-मंतर प्रदर्शन से जोड़कर इसे बाद में वायरल किया गया, जबकि इसका उस प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर जताया था समर्थन
हालांकि, नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया पर CJP के प्रदर्शन को लेकर अपना समर्थन जरूर व्यक्त किया था, लेकिन उनके जंतर-मंतर पहुंचने या प्रदर्शन में शामिल होने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।
जंतर-मंतर पर क्या हुआ था?
सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी बनी।
सरकार को सौंपा गया ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें सोनम वांगचुक की रिहाई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और कथित नीट पेपर लीक से जुड़े पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग शामिल थी। सरकार की ओर से फिलहाल इन मांगों पर कोई आधिकारिक आश्वासन नहीं दिया गया है।
dhananjaykumarroy