तेजस्वी यादव का नई सरकार पर हमला, बोले-इलेक्टेड नहीं सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी, बयानबाजी नहीं परिणाम चाहिए

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है

तेजस्वी यादव का नई सरकार पर हमला, बोले-इलेक्टेड नहीं सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी, बयानबाजी नहीं परिणाम चाहिए
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार में सियासत बदलने के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है....नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार के गठन से लेकर नीतियों तक कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए इसे “चुनी हुई नहीं, बल्कि चुनी गई सरकार” करार दिया।

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा कि बिहार में “इलेक्टेड मुख्यमंत्री को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया है।” उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि “जो इन लोगों ने कहा था, वह कर दिखाया।” हालांकि इसके साथ ही उन्होंने सरकार से काम करने की मांग भी की और कहा कि अब जनता को परिणाम चाहिए, न कि सिर्फ बयान।

उन्होंने कहा कि अब काम करना चाहिए काम कीजिए बिजली महंगी दर है क्या हुआ महिलाओं को लेकर क्या फैसला हुआ उन्होंने यह भी कहा कि अब तो सुनने में आ रहा है कि सब कुछ पीएमओ से होगा जो हम कहते थे वही हो रहा है

सम्राट चौधरी के द्वारा यह कहे जाने पर की शराबबंदी कानून लागू रहेगी उन्होंने कहा की कहानी की जरूरत क्यों पड़ रही है सम्राट चौधरी जी काम कीजिए आप सिलेक्टेड मुख्यमंत्री है काम करके दिखाइए उन्होंने यदि कहा कि देखिए क्या स्थिति है बिहार कहां है फ़ीसडी राज्यों में है बिहार को पांच विकसित राज्यों में सम्राट चौधरी जी कब होगा यह विजन बताइए बिहार में वित्तीय संकट है उसको कम कैसे कीजिएगा यह बताइए

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर कहा कि यह लोग संविधान को बदलना चाह रहे थे यह लोग महिला आरक्षण बिल के पक्ष में सारे लोग हैं जो बिल पास पहले हुआ उसे बिल को आप लागू कर दीजिए हम लोगों की तो यही मांग है यह लोग डीलिमिटेशन लागू करके संविधान को बदलना चाह रहे थे और जा रहे थे कि वह अपनी अपनी सीट कब्जा करकेरखें

 तेजस्वी यादव ने कहा कि इसे रोकना जरूरी था जो महिला बल पहले पास हुआ है उसे बिल को पास कर दीजिए उसे बिल को लागू कर दीजिए और ओबीसी को आरक्षण दीजिए हम लोगों ने यही कहा कि ओबीसी को आरक्षण देने के लिए आप क्या कर रही है बताइए सरकार ने कुछ नहीं बताया

इनकी मनसा यही थी की पांच राज्यों में चुनाव हो इसी दौरान यह बिल लाया जाए और जल्दी से संविधान संशोधन पास कर लिया जाए और कल के संविधान को बदल दियाजाए