क्रिकेट के पहले विश्व विजेता की ऐसी गरीबी, 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेना पड़ा लोन, कभी बोलती थी तूती
आईसीसी ने सालाना बैठक में आर्थिक संकट से जूझ रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट को 12.82 मिलियन डॉलर का लोन देने का फैसला किया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज को इस लोन की काफी ज्यादा जरूरत थी।
आईसीसी ने सालाना बैठक में आर्थिक संकट से जूझ रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट को 12.82 मिलियन डॉलर का लोन देने
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज पाई-पाई को मोहताज हो चुकी है। आर्थिक तंगहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को अपना अस्तित्व और घाटे से बचाने के लिए आईसीसी से 12.82 मिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी 123 करोड़ रुपये से अधिक) का भारी-भरकम लोन लेना पड़ा है। एक दौर वो था जब दुनिया की बड़ी से बड़ी टीमें कैरेबियाई दिग्गजों के सामने पानी मांगती थीं, और आज एक दौर ये है जहां बोर्ड को चलाने के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा है।
एडिनबर्ग में आयोजित ICC की वार्षिक बैठकों के बाद ICC ने वेस्टइंडीज क्रिकेट को एक बड़ी वित्तीय राहत देने की घोषणा की है। पिछले कई सालों से आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज को आईसीसी की ओर से लोन मंजूर किया गया है। कई पूर्व खिलाड़ियों द्वारा समय-समय पर उठाए गए मुद्दों के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से इस वित्तीय सहायता की गुहार लगाई थी।
लगातार हो रहे भारी नुकसान के चलते CWI को थी लोन की दरकार
क्रिकेट वेस्टइंडीज के ऑडिटेड फाइनेंस बयानों के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को खत्म हुए साल में बोर्ड को 28 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ था, जबकि इससे पिछले साल उन्हें 24 मिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ था। इतना ही नहीं, साल 2026 के चक्र में भी बोर्ड को 26 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान है। इस बड़े फंड गैप को भरने के लिए वेस्टइंडीज बोर्ड लगातार आईसीसी लोन और कमर्शियल बैंकिंग क्रेडिट सुविधाओं की तलाश में था, जो अब जाकर हकीकत बन पाया है। इससे पहले साल 2012 में भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को आईसीसी से ऐसी ही सहायता मिली थी, जबकि 2020 में कोविड महामारी के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 3 मिलियन डॉलर का लोन दिया था जिसे चुका दिया गया था।
dhananjaykumarroy