अंबुजा, डालमिया, निफ्टेम... बिहार में अधिक क्रांति की ओर बढ़ चले CM सम्राट चौधरी के कदम, एक महीने में कई बड़े फैसले
बिहार में लंबे समय से सबसे बड़ा सवाल यही रहा है कि आखिर बड़े उद्योग और निवेश राज्य की ओर कब आएंगे
बिहार में लंबे समय से सबसे बड़ा सवाल यही रहा है कि आखिर बड़े उद्योग और निवेश राज्य की ओर कब आएंगे? इस बीच रोजगार, उद्योग और आधारभूत ढांचे को लेकर लगातार उठते सवालों के बीच पिछले एक महीने में कई ऐसे फैसले और घोषणाएं हुई हैं,
जिन्होंने बिहार के औद्योगिकरण के साथ विकास की नई उम्मीद जगाई है. खासकर अदानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपये तक निवेश की घोषणा ने बिहार की औद्योगिक संभावनाओं को चर्चा में ला दिया है कहाजा रहा है कि बिहार अब औद्योगिक विकार की राह पर अग्रसर हो चला है.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पहले से 1.36 लाख करोड़ रुपये के निवेश आए हैं और अगले एक साल में यह 5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है. जानकारी के अनुसार, बीते एक महीने में बिहार में निवेश, उद्योग, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं. सरकार और निजी कंपनियों की ओर से किए गए ये निर्णय आने वाले समय में रोजगार और औद्योगिक विकास के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं.
Divya Singh