आखिरकार मान गए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, सम्राट कैबिनेट में मिल सकता है अहम विभाग

निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

आखिरकार मान गए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, सम्राट कैबिनेट में मिल सकता है अहम विभाग
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार में 7 मई को होने वाले सम्राट कैबिनेट के विस्तार से पहले हलचल तेज हो गई है...इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है.....जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव शामिल होंगे....कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है...लेकिन राजनीतिक गलियारों में सवाल यही है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को इस बार मंत्री पद मिलेगा या नहीं। अब सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है, उसने इस चर्चा को और तेज कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में उन्होंने मंत्री बनने को लेकर स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं थे। हालांकि, जदयू के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों ने उन्हें लगातार समझाया और यह बताया कि इस समय उनका मंत्री बनना पार्टी और राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। काफी देर तक चली बातचीत और मनाने के प्रयासों के बाद आखिरकार वे तैयार हो गए।

निशांत कुमार हाल ही में अपने सद्भाव यात्रा पर निकले हैं....और अपने पिता नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने का ऐलान किया है....जिसके लिए बिहार की जनता से मिल रहे हैं....वे जनता के बीच जाकर सीधे संवाद कर रहे हैं, लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और अपने पिता के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर फीडबैक भी ले रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य में आगे क्या बदलाव किए जा सकते हैं और जनता की प्राथमिकताएं क्या हैं।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले तक निशांत कुमार पटना से बाहर थे और अपने दौरे में व्यस्त थे। जैसे ही वे पटना लौटे, जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की और उन्हें मंत्री पद स्वीकार करने के लिए राजी किया। शुरुआत में वे अभी किसी पद के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन बाद में नेताओं ने उन्हें समझाया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी भूमिका बेहद अहम हो सकती है। इसके बाद उन्होंने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी।