राज्य के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का निधन

राज्य के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का आज सुबह नौ बजे सब्जीबाग स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।आपको बता दे की वे अल्जाइमर्स नामक बीमारी से लंबे समय से ग्रसित थे।उनकी उम्र 75 वर्ष थी।अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। गुलबी घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया।और उनके बडे़ पुत्र डॉ.सुनील दूबे ने मुखाग्नि दी।हालांकि उनके निधन से पूरे आयुर्वेद चिकित्सा प्रक्षेत्र

राज्य के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का निधन

NBC24 DESK - राज्य के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का आज सुबह नौ बजे सब्जीबाग स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।आपको बता दे की वे अल्जाइमर्स नामक बीमारी से लंबे समय से ग्रसित थे।उनकी उम्र 75 वर्ष थी।अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। गुलबी घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया।और उनके बडे़ पुत्र डॉ.सुनील दूबे ने मुखाग्नि दी।हालांकि उनके निधन से पूरे आयुर्वेद चिकित्सा प्रक्षेत्र शोक की लहर में डूब गया ।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन बिहार,बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन,विश्व आयुर्वेद परिषद आदि संगठनों ने वैद्य सुभाष दूबे के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ . मधुरेंदु पांडेय, डॉ. बी बी उपाध्याय, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ.मणिभूषण कुमार, डॉ. अब्दुस सलाम, डॉ.निशु कुमार पांडेय, डॉ. जुली पांडेय, डॉ.अमजद अली, डॉ. मार्तंड कुमार मिश्रा, डॉ.मनोज दूबे, डॉ. एस एन पासवान,बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन के डॉ.धनंजय शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ.सुभाष वर्मा, विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार दुबे डॉ. शिवमंगल मिश्रा डॉ.शिवादित्य ठाकुर ,राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पटना के प्राचार्य डॉ .संपूर्णानंद तिवारी आदि चिकित्सकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की उनके निधन से बेहद मर्माहत एवं स्तब्ध हूं।उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।आयुर्वेद चिकित्सा जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।