मिलें 'जूनियर तेंदुलकर' अर्जुन से, पहली बार नीलामी में हुए शामिल
अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। 11 साल की उम्र में अंडर-13 लेवल से अपने करियर की शुरुआत की।

NBC24 डेस्क - सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को IPL नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपय में खरीदा है। 21 वर्षीय अर्जुन पहली बार नीलामी में शामिल हुए।

अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। अर्जुन तेंदुलकर महज 8 साल की उम्र से क्रिकेट अकेडमी ज्वाइन की थी।

11 साल की उम्र में अंडर-13 लेवल से अपने करियर की शुरुआत की। अर्जुन तेंदुलकर लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज है।
सचिन तेंदुलकर को लिटिल चैंपियन कहा जाता है। वहीं अर्जुन तेंदुलकर कद में बहुत ही लंबे है। उनकी कद 6 फीट 1 इंच है। जिसका फायदा न केवल बड़े-बड़े शॉट खेलने में मददगार होगा, बल्कि अपनी तेज गेंदबाजी से टीम के लिए वैरायटी का काम करेंगे।